फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो 580 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलो 580 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भंगू में रेड मारकर दो अफीम तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 2 किलो 580 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों की पहचान रामकुमार निवासी भंगू व जोगिंद्र मेहता निवासी ए-ब्लॉक, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान पंजुआना बस अड्डा पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो अफीम तस्कर अफीम की बड़ी खेप लेकर भंगू बस अड्डा पर खड़े हैं। सीआईए टीम ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर भंगू गांव में छापा मारा। वहां उन्होंने बस अड्डा के नजदीक खड़े दो व्यक्तियों को शक की बिनाह पर काबू करके उप पुलिस अधीक्षक सिरसा रविंद्र कुमार की उपस्थिति में दोनों की तलाशी ली तो आरोपी रामकुमार से अफीम का एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ। फिर आरोपी जोगेंद्र मेहता की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जा से भी अफीम का एक पैकेट बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 900 ग्राम अफीम हुई। दोनों आरोपियों के कब्जा से कुल 2 किलो 580 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस संबंध में आरोपियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में अभियोग दर्ज किया गया है। अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है, जोकि सिरसा, बड़ागुढ़ा व पंजाब एरिया में सप्लाई की जानी थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इससे पहले भी सीआईए सिरसा की टीम ने 20 फरवरी को झारखंड के दो अफीम तस्करों को काबू करके उनके कब्जा से 3 किलोग्राम अफीम बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें