फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलीवेटेड ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं मंदिर, 24 मकान व दो दुकानों पर भी किए नोटिस चस्पा
विज्ञापन

-एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के रास्ते में आने वाले मकानों, दुकानों को तोड़ेगा रेलवे
-लोग बोले-मंत्री ने 22 तक मांगा है समय, इसके बाद ही कोई कदम उठाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के रास्ते में आने वाले मकानों व दुकानों पर रेलवे विभाग लगातार तोड़ने के नोटिस चस्पा करता जा रहा है। सोमवार को नोटिस चस्पा करने वाली टीम ने साईं मंदिर व उसके आसपास 24 आवासों, दो दुकानों पर नोटिस लगाए। बताते हैं कि इस मार्ग पर 100 से ज्यादा निर्माण को तोड़ा जाना है।
पहले चरण में रेलवे ने गांधी कैंप की 32 दुकानों व मकानों को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस चस्पा किया था। रविवार को अर्जुन नगर के आसपास 28 निर्माण स्थलों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई। सोमवार को टीम ने चिन्यौट कॉलोनी के नजदीक प्राचीन मंदिर पर नोटिस चस्पा किया, जिसकी जानकारी होने पर लोग जमा हो गए। इसके अलावा आसपास के 24 मकान और दो दुकानों पर भी नोटिस चस्पा दिए गए हैं। इनमें भी सात दिन के अंदर स्वत: कब्जाई गई रेलवे की जमीन का हिस्सा तोड़ने के लिए कहा गया है। नोटिस में साईं मंदिर का छज्जा रेलवे की जमीन पर बताया जा रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि सहकारिता मंत्री ने 22 नवंबर तक समस्या के निदान का भरोसा दिया है। वहीं, गांधी कैंप के दुकानदारों का कहना है कि 22 नवंबर को मंत्री से बात होने के बाद ही वह अगला कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी का मकान टूटना शुरू
फोटो....
रोहतक। रेलवे का नोटिस चस्पा होने के 24 घंटे के अंदर सोमवार को ही पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी का मकान परिजनों ने मजदूर लगवाकर तुड़वाना शुरू कर दिया है। सुबह से शाम तक करीब छह मजदूर मकान को तोड़ने में जुटे रहे। अर्जुन नगर में रेलवे ट्रैक के किनारे पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी का मकान है, वह भी एलीवेटेड रेलवे ट्रैक की भेंट चढ़ गया। रविवार को रेलवे ने उनके मकान पर नोटिस चस्पा करते हुए 32 गुणा 2.90 मीटर निर्माण सात दिन के अंदर स्वत: तोड़ने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें