फोटो : एचपी 8
जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल की दो छात्राओं ने जीता स्वर्ण व रजत पदक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहर के सेक्टर-4 स्थित मॉडल स्कूल की दो छात्राओं अस्मि और ईशा ने स्वर्ण व रजत पदक जीता।
स्कूल के डीपीई सत्येंद्र मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 से 15 जुलाई तक रोहतक में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता के फाइनल मैच अस्मि और ईशा के मध्य हुआ था। मैच में अस्मि ने ईशा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अस्मि और ईशा 13 सितंबर से 16 सितंबर तक गुरुग्राम में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्राचार्य नीरज जैन ने विजेता छात्राओं का स्वागत किया।