फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक ने अधीनस्थों की लगाई क्लास, लगवाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज महाप्रबंधक ने अधीनस्थों की लगाई क्लास, लगवाया ताला
विज्ञापन

इंपैक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय के पास यात्रियों को होने वाली असुविधा और उनके सुझाव के लिए लगी पेटिका के खुले पड़े रहने के मामले में सोमवार को महाप्रबंधक ने अधीनस्थों की क्लास लगाई और तत्काल ताला लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार को खबर प्रकाशित की। जिसमें बताया गया था कि महाप्रबंधक कार्यालय से बमुश्किल चार-पांच फुट की दूरी पर एक साल से शिकायत पेटिका लगी हुई है। मगर आज तक किसी भी यात्री की शिकायत अथवा सुझाव विभाग को नहीं मिले हैं। पेटिका के गेट पर ताला ही नहीं लगा है। सुझाव पेटिका चौबीसों घंटे खुली पड़ी रहती है। इस वजह है कि विभाग को यात्री का कोई पत्र नहीं मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद महाप्रबंधक राहुल जैन ने अधीनस्थों की जमकर क्लास लगाई और तत्काल ताला लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें