फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिलौड़ गांव में पेयजल संकट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन

हेडिंग : घिलौड़ के ग्रामीणों ने मांगा पानी तो सीएम बोले, 10 मिनट पहले कह दिया अधिकारियों को, जो कहना था
: सरपंच बलवान रंगा बोले, सीएम के जवाब से नहीं संतुष्ट ग्रामीण, आश्वासन नहीं, पानी चाहिए
: डेढ़ घंटे देरी से आए सीएम, 10 मिनट में सुनी समस्याएं, कार्यकर्ताओं की राम-राम लेकर दिल्ली रवाना
: भाजपा पदाधिकारी को पुलिस ने रोका तो उलझे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
घिलौड़ कलां के सैकड़ों ग्रामीण शनिवार को सर्किट हाउस में सीएम मनोहर लाल से मिले और रिठाल के पास जेएनएल से गांव तक 4 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाने की मांग की। सीएम ने कहा कि, मैं गांव की समस्या को लेकर 10 मिनट पहले अधिकारियों को हिदायत दे चुका हूं। इससे नाराज ग्रामीण सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने का प्रयास करने लगे, लेकिन मंत्री भी चले गए।
ग्रामीणों ने बताया कि घिलौड़ कलां व खुर्द के बीच वाटर वर्क्स बना हुआ है, जहां नहर से पानी नहीं आ रहा है। क्योंकि जिस नहर से लाइन जुड़ी है, उसमें पानी आता ही नहीं। इस कारण उनके गांव में रिठाल गांव के नजदीक से गुजर रही जेएनएल या भालौठ ब्रांच से गांव तक करीब 4 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाए। चार दिन पहले पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक तक रोक दिया था। पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन ग्रामीण 4 जीप, 3 कार व 10 आटो में सवार होकर सरपंच बलवान के नेतृत्व में पहले कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पता चला कि सीएम कैनाल की बजाए सर्किट हाउस में आएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे एक घंटा तक वहां इंतजार करते रहे। सीएम करीब साढ़े पांच बजे सर्किट हाउस, लेकिन ठोस आश्वासन दिए बगैर वापस लौट गए।
विज्ञापन

बाक्स
मंत्री भी रवाना हो गए
सीएम के जाने के बाद ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री गाड़ी में सवार होकर बिना समस्या सुने चले गए। इससे नाराज ग्रामीण भी वाहनों में सवार होकर लौट गए।
बाक्स
पुलिस ने रोका तो भाजपा के कर्नल उलझे
सीएम के आने से पहले भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक कर्नल राजेंद्र सुहाग गाड़ी में सवार होकर सर्किट हाउस पहुंचे। जब वे सर्किट हाउस की तरफ जा रहे थे, तब पुलिस ने नहीं रोका। गाड़ी खड़ी करने के बाद पुलिस ने उन्हें कहा कि यहां गाड़ी नहीं खड़ी कर सकते। वापस लेकर आएं। इससे कर्नल सुहाग गुस्से में आ गए। गाड़ी वापस लाते समय पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

बाक्स
भाजपा कार्यकर्ता एसी तो फरियादी बाहर करते रहे इंतजार
पूर्व कार्यक्रम के तहत सीएम को चार बजे कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचना था, लेकिन मदीना के कार्यक्रम में काफी समय लग गया। वहां से बहुअकबरपुर पहुंचे। इसी बीच प्रोग्राम बदल गया। कैनाल की जगह सीएम के सर्किट हाउस में पहुंचने की सूचना मिली। वहां सैकड़ों कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी व दूसरे अधिकारी पहुंचे और सर्किट हाउस के एसी हाल में इंतजार करने लगे। जबकि सीएम के सामने समस्याएं रखने आए ग्रामीण व फरियादियों को बाहर पेड़ों के नीचे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें