फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार को तुफान की आशंका, डीसी ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार-मंगलवार को तूफान के साथ बारिश की संभावना
विज्ञापन

- डीसी बोले, घबराने की जरूरत नहीं, बरतें सावधानी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मौसम विभाग द्वारा 7 व 8 मई को हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में तेज तूफान व बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके तहत तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। उपायुक्त ने जिला वासियों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियात बरतने का आग्रह किया है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे घबराएं नहीं बल्कि ऐहतियातन कुछ सावधानी जरूर बरतें। उन्होंने ने नागरिकों को परामर्श देते हुए कहा है कि वे पेड़ो के नजदीक न सोएं और सोने से पूर्व चूल्हों व भट्टी आदि में आग को बुझाकर सोएं। उपायुक्त ने कहा कि सोमवार को संभावित तूफान से तीन घंटे पहले ही मौसम विभाग द्वारा हवाओं के चलने की गति और बरसात की तेजी का अनुमान जारी कर दिया जाएगा। इसलिए नागरिकों को घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। उपायुक्त ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चौकस रहने को विशेष तौर पर कहा गया है। उपायुक्त ने लोगों से तूफान के मद्देनजर सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली व्यर्थ की अफवाहों पर ध्यान न देने की दिशा मे विशेष तौर पर आग्रह भी किया। डीसी ने किसान से भी अपील है कि जिन्होंने गेहूं निकाल लिया हो वे पशुओं के लिए अपनी तूड़ी (सूखा चारा) को सही ढंग से संभालने की व्यवस्था करें। साथ ही मकानों की छतों पर रखे सामान को अच्छी तरह से दुरुस्त करें। जो किसान गांव एवं खेत में निवास करते है वे अपने निवास के आसपास के पेड़ों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन



बिजली निगम अलर्ट, अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
सोमवार व मंगलवार को तूफान व भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बिजली निगम ने सात व आठ मई के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। एसई सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि एक्सईएन, एसडीओ व जेई सहित दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को दो दिन अपना एरिया न छोड़ने की हिदायत दी है। साथ ही सभी एसडीओ को अलर्ट किया गया है कि वे अपने एरिया की बिजली लाइन की जांच करें। कहीं लाइन में नीचे की तरफ तार न लटक रहे हो। क्योंकि तूफान में सबसे पहले बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।

खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं, भीगने की आशंका
संापला। मौसम विभाग ने मौसम के तेवर तीखे होने की आशंका जताई है। आने वाले दो दिनों में जनजीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। रविवार को भी दिन में तेज धूल भरी आंधी चली जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं मौसम खराब होने का संकेत मिलने के बाद भी सांपला अनाज मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। अगर बारिश होती है तो गेहूं को भीगने से बचाने की कोई व्यवस्था नहीं है। वैसे तो तीन दिनों से मौसम खराब ही चल रहा है। दिन भर धूल भरी आंधी का सिलसिला चलता रहा, जिससे जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा। वहीं आंधी चलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में बार-बार बिजली बाधित होती रही।
विज्ञापन


बारिश से मंडियों में भीगेगा लाखों टन गेहूं
लाखनमाजरा। प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग प्रदेश ने मौसम में बदलाव की सूचना एक सप्ताह पहले ही जारी कर चुका है। फिर भी मंडियों में गेहूं के ढेर लगे पडे़ हैं। इस तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही पाई गई तो मंडियों में पड़ा लाखों टन गेहूं भीग कर खराब हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें