फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौंद में मासूम से दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद में मासूम से दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित
विज्ञापन

हिसार/हांसी।
नारनौंद एरिया में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में घुमंतू समुदाय के लोगों के बार-बार के प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच के लिए डीएसपी बरवाला जयपाल सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। आईजी के आदेश पर एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंगलवार को नारनौंद के सरकारी अस्पताल में छह संदिग्ध युवकों को लेकर पहुंची। वहां डीएनए जांच के लिए उनके बाल व ब्लड के सैंपल लिए गए।
घुमंतू समुदाय के लोगों में गहरा रोष है। उन्होंने सिविल अस्पताल के पार्क में पड़ाव डाल रखा है। समुदाय के लोगों के यह कतई गले नहीं उतर रहा कि चाचा ने बच्ची से गलत काम किया था। समुदाय के लोगों में बच्ची के चाचा को आरोपी बनाने पर पुलिस के खिलाफ रोष है और वे सिविल अस्पताल के पार्क में पड़ाव डाले हुए हैं। पुलिस मंगलवार को छह संदिग्ध युवकों को लेकर नारनौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। वहां डॉ. विक्रम सिंह की टीम ने उनके बाल व ब्लड के सैंपल लिए। अब लैब में सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बच्ची के दादा की तबीयत बिगड़ी
बच्ची से दुष्कर्म और पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ समुदाय के लोगों ने सिविल अस्पताल के पार्क में पड़ाव डाल रखा है। समुदाय के लोग वहां धरना देकर रोज नारेबाजी करते हैं। कुनबे में बच्ची के दादा लगने वाले एक बुजुर्ग की मंगलवार शात को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इमरजेंसी में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें