सीवर लाइन बिछाने के दौरान पानी की लाइन टूटने से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई हुई ठप
नगर निगम के अधिकारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
किला रोड में सीवर लाइन बिछानें के चक्कर में पाइप लाइन टूट गई जिसके चलते प्रताप मोहल्ला, किला मोहल्ला, कलालान, सरदार चाट वाली गली सिविल रोड में दस दिन से पानी नही आ रहा है। जिसके कारण मोहल्लों के निवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड रहा है। वही धूल और मिट्टी के कारण किला रोड मार्केट बेहाल है। धूल मिट्टी होने कारण कस्टमर भी दुकानों में जाने से कतराते हैं। उधर किला रोड़ में सड़क बननी थी जिसके लिए 40 लाख की लागत से नाला बनाया गया उसके बाद सीवर लाइन बिछाई गई। जिससें लोगों का कहना है कि 40 लाख में नाला बनाने के बाद सीवर लाइन बिछाने की क्या आवश्यकता थी। और अगर सीवर लाइन बिछानी ही थी तो नाला क्यों बनाया गया है। साथ ही पहले रोड पर मल्टीकलर इंटरलाकिंग टायल्स बिछनी थी लेकिन अब आधे रास्ते में तारकोल और आधे रास्ते में टायल्स बिछाई जा रही है। लोेगों ने बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई मगर कोई भी अधिकारी शिकायत नही सुन रहे हैं।