फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

चुनाव के लिए सदस्यों का नवीनीकरण होगा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हिंदू एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रधान राजेश सहगल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव प्रो. सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने बताया कि बैठक में कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए संस्थान के आजीवन सदस्यों का नवीनीकरण करवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिन आजीवन सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है, उनके स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों को आजीवन सदस्य बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन सदस्यों के परिजन सदस्यता के लिए 30 मार्च तक सोसायटी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। नवीनीकरण अभियान पूरा होने के बाद कॉलेजियम सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी और चुनावों की तिथियों बारे विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद आमसभा की बैठक बुलाकर कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव की घोषणा की जाएगी। प्रधान राजेश सहगल ने अपने तीन साल के कार्यकाल के कामकाज का ब्योरा कार्यकारिणी के सदस्य के समाने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें