फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला में नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला में गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, चार युवाओं की मौत से शोक
विज्ञापन

- खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को किया सूचित, केवल पीटी और परेड का होगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। सांपला में गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। चार युवाओं की मौत और कस्बे में शोक के चलते शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण फौगाट ने बताया कि सांपला के सभी राजकीय स्कूलों को सूचित कर दिया गया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नहीं होगी। पीटी और परेड का कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर मनाए जाने वाले समारोह के लिए नई अनाज मंडी में फाइनल रिहर्सल हुई। प्रतिभागियों ने पीटी, परेड की प्रस्तुति दी। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण फौगाट ने परेड की सलामी ली। 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम तरुण कुमार होंगे। वहीं स्वच्छता के पुरस्कार के लिए राजकीय प्राइमरी स्कूल गांधरा, अनाज मंडी स्थित राजकीय मिडिल स्कूल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलियाणा को बेस्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। इन्हें 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं गांवों की पढ़ी लिखी बेटियां राजकीय स्कूलों में तिरंगा फराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें