फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी रणबीर सिंह ने रखी धर्म निरपेक्ष जनतंत्र की नींव : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी रणबीर सिंह ने रखी धर्म निरपेक्ष जनतंत्र की नींव : दीपेंद्र
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा धर्म निरपेक्ष जनतंत्र की नींव रखने वालों में से एक थे। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं रहे, किंतु उनके आदर्श हमारे लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे। वह शनिवार को हरिजन सेवक संघ गांधी आश्रम में चौधरी रणबीर सिंह पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष शंकर सन्नयाल को चौधरी रणबीर सिंह राष्ट्रीय गौरव अवार्ड दिया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिये हरियाणा युवा शक्ति के अध्यक्ष सुरेश राठी, संयोजक सत्यप्रकाश कौशिक, महासचिव नरेंद्र यादव, मेयर रेणु डाबला, व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान सूरज रसवंत, प्रमुख गांधीवादी इब्राहिम खान, देवेंद्र नेहरा, सुनील कुमार को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं दिल्ली के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री ने कहा कि रणबीर सिंह हुड्डा एक गांधीवादी नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर व समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को उनके हक दिलाने में लगा दिया। देश को आजाद कराने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने जीवन भर नैतिक मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति की। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह जैसी विभूतियों से प्रेरणा लेकर युवा वर्ग अपने जीवन में उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। कार्यक्रम में भारतीय युवा शक्ति के अध्यक्ष अखिल बख्शी, भारतीय नशाबंदी परिषद के महासचिव महाबीर त्यागी, राम मोहन राय, जयवंती श्योकंद, संतोष यादव, संजय राय, सुनील दुग्गल, सोनिया आर्य, सुरेश देवी, डॉ. ए.के. आर्य रत्ने व ए. कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें