गणाचार्य विराग सागर महाराज का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
- हिसार से विहार करते हुए पहुंचे रोहतक, दिल्ली के लिए किया विहार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक । हिसार में भगवान मल्लिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का समापन करके गणाचार्य 108 श्रीविराग सागर महाराज ससंघ हिसार से विहार करते हुए हांसी, महम, मदीना होते हुए रोहतक पहुंचे। धर्मनगरी रोहतक में विराग सागर महाराज 50 साधुओं के साथ पहुंचे। इस दौरान रोहतक दिगम्बर जैन समाज ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। शहर में जगह जगह स्वागत गेट बनाये गये।
इस अवसर पर शोभा यात्रा जैन जतिजी से शुरू होकर शांत माई चौक, छोटूराम चौक, रेस्ट हाउस, सुभाष चौक, अशेाक चौक, मॉडल टाऊन, पावर हाऊस, दिल्ली बाईपास से होते हुए सेक्टर एक में स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में पहुंची। श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में एल.पी.एस परिवार एवं समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, विजय जैन ने मंदिर के गेट पर चरण धोकर महाराज की 11 दीपकों के साथ आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज से आशीर्वाद लिया। सेक्टर एक के मंदिर से पैदल विहार करते हुए मुनिश्री ससंघ दिल्ली रोड खड़ावड़ में स्थित एल.पी.एस. बौसार्ड पहुंचे। महाराज सांपला में स्थित कालीदास धाम से दिल्ली के लिए विहार करेंगे। इससे पहले रविवार को गणाचार्य विराग सागर और आचार्य तन्मय सागर महाराज का मिलन हुआ। जैन पाठशाला के बच्चों ने महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सिद्धार्थ जैन, राजेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, पियूष जैन, विकास दलाल, संदीप जैन, बलजीत राय जैन, अनिल जैन लोहिया, आशु जैन, अनुराग जैन, शीतल, सन्नी निझावन, अजित जैन, कुनाल जैन,संध्या जैन, समृद्धि जैन, दीपा जैन, अतुल जैन, गौतम जैन, राजेश जैन, अश्विन जैन, आर.के जैन, वेद जैन, राज शर्मा, विनोद जैन, निर्मल जैन, नरेश जैन आदि शामिल थे।