फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का धान हरियाणा में आने से रोका तो लगाया पांच घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी का धान हरियाणा में आने से रोका तो लगाया पांच घंटे जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। हरियाणा सरकार ने हरियाणा की मंडियों में यूपी की ओर से आने वाले धान पर रोक लगाने पर यूपी के भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत के मंत्री दुष्यंत पुंडीर ने यूपी किसानों के साथ यमुना पुल बार्डर पर पहुंचकर सनौली मेन हरिद्वार रोड पर जाम लगा दिया। पांच घंटे तक लगाए गए जाम में सड़क के दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिसमें हजारों की संख्या में वाहन फंस गए। उसके बाद जाम को खुलवाने के लिए पीआर किस्म की धान को छोड़कर अन्य धान के लिए रोक हटाने पर जाम खोला। इसके पांच घंटे बाद मेन हरिद्वार रोड की स्थिति सामान्य हो पाई। जाम में हरियाणा और यूपी रोडवेज की शामली, सहारनपुर, मुजफरनगर, मेरठ, हरिद्वार की बसे व आने-जाने वाले यात्रियों को सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक पांच घंटे भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा की मंडियों में यूपी की धान पर रोक लगाने के आदेश पर शनिवार शाम को ही धान खरीद एजेंसी हैफेड और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने यमुना पुल बार्डर पर डेरा डाल लिया और यूपी के धान की रोक लगा दी। इसके बाद रात को तो किसान अपने धान से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर वापस चले गए। लेकिन रविवार सुबह फिर जब यूपी की ओर से किसान धान ट्रैक्टर-ट्रालियों में लेकर यमुना बार्डर से हरियाणा की ओर आने लगे तो सनौली बार्डर नाका पर हरियाणा के धान खरीद एजेंसी हैफेड के गार्ड रोनित, कमेटी के कृष्ण कुमार पहुंचे और सनौली थाना नाका पुलिस की मदद से धान से भरी सभी ट्रैक्टर-ट्रालियों को हरियाणा से वापस यूपी की ओर भेज दिया। जिसके बाद रोष में आकर यूपी के किसानों ने बार्डर पर ही जाम लगाकर सड़क पर बैठ गए। किसान यूनियन के दुष्यंत पुंडिर ने सनौली यमुना बार्डर पर सनौली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार से धान पर रोक हटाने की मांग की। इस पर एसएचओ नरेंद्र कुमार ने यूपी किसानों से कहा कि हरियाणा सरकार व धान खरीद एजेंसी हरियाणा द्वारा हरियाणा में यूपी के धान पर हरियाणा में लाने पर रोक लगाई है। इसमें वे ही कुछ निर्णय करेंगे। इस मौके पर यूपी कैराना-शामली के एसपी अजयपाल शर्मा, डीएसपी सीओ राजेश कुमार तिवारी भी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को जाम खोलने को कहा लेकिन किसान हरियाणा में उनकी धान पर लगाई गई रोक हटाने की मांग की। इसके बाद जाम खोलने के लिए खरीद एजेंसी हैफेड़ के एमडी प्रवीण कुमार ने धान की सरकारी खरीद वाली पीआर किस्म पर रोक रखने और अन्य किस्म की धान को हरियाणा में लाने पर रोक हटाई जाने के बात कही। जिसके बाद ही जाम खुल सका। इस बारे में सनौली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि हरियाणा की ओर से धान खरीद एजेंसी हैफेड यूपी के धान पर रोक लगाई है। खरीद एजेंसी धान आने पर रोक लगाने से यूपी के किसानों ने यमुना पुल यूपी की ओर सड़क पर जाम लगाया हैं। जिसके बाद किसानों की मांगे मान लेने के बाद किसानों से जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें