फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के वार्ड में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं, पब्लिक ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर के वार्ड में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं, पब्लिक ने घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नगर निगम की मेयर बाला सरोज को शुक्रवार को पब्लिक के गुस्से का अंदाज हो गया। अब तक बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीने के लिए मजबूर मेयर के वार्ड नंबर 20 और वार्ड नंबर सात के लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। यहां अफसरों-कर्मचारियों के सामने सवालों की झड़ी लगा दी। हंगामा बढ़ता देख स्टाफ ने शहर पुलिस को बुला लिया। इस बीच प्रदर्शनकारी गेट के सामने धरने पर बैठ गए और नगर निगम प्रशासन, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे नगर निगम ईओ को उन्होंने कॉलोनियों में व्याप्त समस्याएं गिनाईं। इसके बाद मेयर सरोज बाला को घेर लिया। खफा लोगों ने उन्हें अपने साथ बिठा लिया और समस्याएं गिर्नाइं। इस पर मेयर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बाद में निगम कार्यालय में प्रदर्शन के बाद रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और यहां डीसी को ज्ञापन देकर सुविधाएं दिलाने की मांग की। लोगों का कहना था कि सात साल से नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स लिया जा रहा है, लेकिन इसके बदले कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा तक नहीं है, जल्द मूलभूत सुविधाएं न मिलीं तो सड़क जाम कर देंगे।
नगर निगम मेयर सरोज बाला के वार्ड नंबर 20 और वार्ड नंबर सात की बैंक कॉलोनी, मोती बाग कॉलोनी, त्यागी गार्डन, रामेश्वर कॉलोनी, गोल्डनपूरी, मायापूरी, राजीव गार्डन आदि के लोग शुक्रवार को बैंक कॉलोनी में एकत्रित हुए। यहां से सभी लोग जन आंदोलन के नाम से बैनर लेकर सड़क पर आ गए और रोष मार्च निकालते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। रिक्शे में लाउड स्पीकर लगाकर उन्होंने नगर निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए सभी लोग नगर निगम कार्यालय के अंदर आ गए और कार्यालय के गेट के सामने नीचे बैठ गए। लोगों ने यहां नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना एसएचओ डा. सुनील कुमार पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके बाद नगर निगम ईओ ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने उन्हें लिखित में समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। कुछ देर बाद नगर निगम कार्यालय पहुंची मेयर सरोज बाला को भी लोगों ने घेर लिया और उन्हें अपने बीच धरने पर नीचे बिठाकर कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के बारे में बताया। मेयर ने दोनों वार्डों के लोगों को जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

कई दशक से नहीं मूलभूत सुविधाएं
वार्ड वासी मुकेश कुमार, पूर्वचंद, विनोद शर्मा, सूरज शर्मा, दीपचंद, प्रीति दहिया, चंदप्रकाश, ललित, अनिता देवी, राजेंद्र रावत आदि ने बताया कि उनके वार्डों में दर्जनों कॉलोनियां पड़ती हैं, यहां बसे हुए उन्हें कई दशक हो चुके हैं। उसके बावजूद कॉलोनियों में सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, बिजली, नियमित सफाई, बिजली के पोल, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। जिसके चलते उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वैध और अवैध कॉलोनियों के फेर में फंसा विकास
कॉलोनीवासियों ने बताया कि उक्त मूलभूत सुविधाओं को लेकर वे संबंधित विधायक, डीसी, मेयर, ईओ, पार्षदों सहित अनेक नेताओं से मिल चुके हैं, लेकिन आज तक वे मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। कॉलोनी में बहुत से ऐसे कार्य है, जो अधूरे पड़े हुए हैं। अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करते हैं तो वे कॉलोनी अवैध होने की बात कहकर उन्हें टरका देते हैं।
असुविधाओं के चलते आए दिन झेलते हैं परेशानी
कॉलोनी वासियों ने बताया कि उन्हें आये दिन किसी न किसी असुविधा से दो-चार होना पड़ता है। बरसात में जहां पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या रहती है। वहीं गर्मी के दिनों में अधिकतर बिजली गुल रहती है। जरा सी बारिश होने पर कॉलोनियों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
दो दिन पहले मेयर ने किया था दौरा
दो दिन पहले वार्ड की बैंक कालोनी सहित अन्य कॉलोनियों में मेयर सरोजबाला ने दौरा किया था। यहां वे लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचीं, जहां कॉलोनी के लोगों ने मेयर को अपनी समस्या बताई थी। यहां मेयर पानी में नंगे पैर में भी गुजरीं थीं, बिजली से संबंधित, सड़कें, नालियां, पानी की निकासी से संबंधी सभी समस्याओं को मेयर को बताया था, मगर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 20 और 07 के कुछ लोगों ने समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया था। लोगों की मांगों से संबंधित शिकायत ले ली गई हैं। क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
- सरोज बाला, मेयर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें