फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने चलाया शुदिकरण अभियान, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने चलाया शुद्धिकरण अभियान, पुलिस ने रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को शुद्धिकरण अभियान चलाया। इस दौरान उन स्थानों पर गंगाजल छिड़का गया जहां-जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम आयोजित था।
विज्ञापन

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर हवन किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में तिलियार लेक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तिलियार लेक गेट के बाहर गंगाजल का छिड़काव किया। यहां पर गंगाजल छिड़कने के बाद सभी इकट्ठा होकर एमडीयू स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर गए। हालांकि यहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में जातिवाद का जहर फैलाकर गए हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर लगे आरोपों पर कहा कि भाजपा एंटी रोमियो स्कवॉयड की जगह रोमिया स्कवॉयड चला रही है। मुख्यमंत्री भी उनका बचाव करते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में हुई छेड़खानी की घटना पर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें