फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम घोषणाओं का बुरा हाल, 95 करोड़ के 668 काम कागजों तक सिमटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम घोषणाओं का बुरा हाल, 95 करोड़ के 668 काम कागजों तक सिमटे
विज्ञापन

सोनीपत। विकास कार्य किस तरह से कराए जा रहे है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीएम घोषणाएं भी कागजों तक सिमटकर रह गई है। जिले में सीएम घोषणाओं के 925 कार्यों में 668 अभी तक फाइलों तक ही सिमटे हुए है। इन सभी कार्यों की घोषणाएं एक साल पहले हुई थी और इनमें फाइलों तक सिमटने वाले काम लगभग 95 करोड़ रुपये से कराए जाने है। इनमें अधिकतर काम के एस्टिमेट तैयार करके शासन को भेजे जा चुके है, लेकिन वहां जाकर फाइल दब गई है तो ऐसे भी काफी काम है जिनके लिए अभी तक जमीन भी अधिकारी तय नहीं कर सके है। इन काम को लेकर ही कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरने की तैयारी कर दी है और वह विधानसभा में मामला उठाने की बात कह रहे है। वहीं भाजपाई व अधिकारी दावा कर रहे है कि जल्द ही सभी काम शुरू करा दिए जाएंगे और उनको पूरा भी जल्द कराया जाएगा।
भाजपा सरकार बनने के कुछ समय बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के सभी हल्कों में रैली करके वहां के लिए विकास कार्यों की घोषणाएं की थी। इस तरह ही सीएम की जिले के सभी छह हल्कों में रैली हुई थी और उनमें करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की घोषणाएं की गई थी। उस समय हर किसी को उम्मीद जगी थी कि इन विकास कार्यों की घोषणाएं खुद सीएम ने की है और उनकी घोषणा के काम जल्द हो जाएंगे। अब जिस तरह से समय बीत रहा है तो लोगों की उम्मीद टूटती जा रही है। क्योंकि सीएम की घोषणाओं को एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है और उसके बावजूद अधिकतर काम केवल कागजों तक सिमटे हुए है। हालात यह है कि सीएम घोषणाओं के 129 करोड़ के 925 काम में 668 काम केवल फाइलों में कागजी कार्रवाई तक तैयार हुए है। वहीं जिन कामों को शुरू कराया गया है, उनमें भी अधिकतर अभी अधूरे ही पड़े है। किसी काम के लिए जमीन नहीं मिल सकी तो किसी के लिए जमीन चिह्नित करने पर पता चला कि उन पर कोर्ट केस चल रहा है। इस तरह सीएम घोषणाओं के काम शायद ही पूरे हो सके और उनका फायदा भी आम लोगों को जल्द मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

-
यह काम केवल फाइलों में अटके
-गोहाना हल्के के गांवों में स्पोट्र्स स्टेडियम बनाने समेत 8 काम 356.34 लाख से होने है। इसके बावजूद कई गांवों में स्टेडियम के लिए जमीन नहीं मिली है। जिन गांवों में जमीन मिली है, उनके लिए भी सरकार से 70 लाख रुपये की मंजूरी मिली है और उनमें से 60 लाख दिए गए है। यह काम शुरू नहीं हो सका।
-गोहाना हल्के के गांवों में सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट समेत 10 काम 644 लाख 23 हजार रुपये से होने है, जिनका एस्टीमेंट भेजने के बाद फंड का इंतजार है।
-गामड़ी में 44 लाख 42 हजार रुपये से रिटेनिंग वाल बनाई जानी है और यह काम पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। इसका 44.42 लाख रुपया आ चुका है, लेकिन काम नहीं हुआ है।
-गन्नौर हल्के के गांवों में व्यायामशाला व योगशाला बनाने समेत 4 काम 143.46 लाख रुपये से होने है। इसके लिए फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है तो कई गांव में जमीन तक नहीं मिल रही है।
-गन्नौर हल्के के खेड़ी गुज्जर में ग्राम सचिवालय 30 लाख से बनना है। एस्टिमेट शासन को भेजा गया है, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है।
-गन्नौर हल्के में 169 विकास कार्य कराने के लिए 1495.44 लाख रुपये का एस्टिमेट शासन को भेजा गया है, लेकिन पूरे पैसे का इंतजार किया जा रहा है।
-खरखौदा हल्के में 112 विकास कार्य के लिए 1500 लाख रुपये का एस्टिमेट भेजा गया है, लेकिन इसके लिए एक भी पैसा नहीं मिल सका है।
-राई हल्के में मुरथल ब्लाक कार्यालय को 185.21 लाख रुपये से बनाया जाना है। जिस जमीन को चिह्नित किया गया है, उसपर कोर्ट केस चल रहा है और इसका रुपया भी नहीं मिला है।
-राई हल्के में 138 विकास कार्य के लिए 1693.69 लाख का एस्टिमेट भेजा गया, जिसे काटकर 1205.63 लाख कर दिया गया। उसमें भी अभी कुछ काम के लिए ही पैसा मिल सका है।
-बरौदा हल्के के गांवों में स्पोर्ट्स स्टेडियम समेत 12 कार्य 518.87 लाख रुपये से कराए जाने है। इसका एस्टिमेट भेज दिया गया है, लेकिन रुपया नहीं मिल रहा है तो कई जगह जमीन तक चिह्नित नहीं हो सकी है।
-रिढाणा में कबड्डी हाल 300.60 लाख से बनाया जाना है, लेकिन एस्टिमेट भेजने के बावजूद रुपये नहीं मिले है।
-भैंसवाल कलां में भी कबड्डी हाल 101.60 लाख रुपये से बनना है, लेकिन इसके लिए भी एक रुपया नहीं मिला।
-छतेरा में स्टेडियम के हाल का 34.18 लाख रुपये से निर्माण होना है। इसके लिए रुपये नहीं मिल रहे है।
-गढ़वाल के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाल का निर्माण 31.79 लाख रुपये होना है, इसका भी एस्टिमेट बनने के बावजूद रुपये नहीं मिल रहे।
-गिवाना में स्पोर्ट्स स्टेडियम हाल का निर्माण 58.28 लाख रुपये से होना है। इसके लिए भी रुपये नहीं मिल रहे।
-भंडेरी में 12.20 लाख, धनाना में 49.62 लाख तो बुटाना कुंडू में 21.13 लाख रुपये से स्पोर्ट्स स्टेडियम का काम पूरा किया जाना है। इनका एस्टीमेट भेजा जा चुका है, लेकिन रुपया नहीं मिल रहा।
-बरौदा हल्के के गांवों में व्यायामशाला समेत 8 कार्य 268.56 लाख रुपये के काम होने है। इनका एस्टिमेट भेजने के बावजूद बजट नहीं मिल रहा तो किसी जगह जमीन भी नहीं मिल रही।
-बरौदा हल्के में 189 कार्यों के लिए 1887.04 लाख रुपये का एस्टिमेट भेजा जा चुका है, जिसके लिए 1500 लाख मंजूर कर दिए गए। उसके बावजूद बजट नहीं दिया जा रहा है।
-भैंसवाल कलां में रेसलिंग हाल 92.59 लाख रुपये बनाया जाना है। इसका एस्टिमेट भेजने के बावजूद भी रुपयों का इंतजार है।
-
सीएम घोषणाओं के कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा हुआ है। वहां से जिन कार्यों के लिए एस्टीमेट पास करके बजट जारी कर दिया जाता है, उन कार्यों को शुरू करा दिया जाता है। इसके अलावा कुछ फाइल अभी पेंडिंग पड़ी है, उनको लेकर भी शासन में बात की जा रही है जिससे उनको भी जल्द मंजूरी दिलवाई जा सके और वह कार्य भी जल्द शुरू कराए जा सके। -केएम पांडुरंग, डीसी
-
गन्नौर हल्के में सीएम डेढ़ साल पहले आए थे और उसी समय विकास कार्यों की घोषणाएं करके गए थे। उसके बाद से आजतक गन्नौर हल्के में एक भी ईंट नहीं लगी है और सभी काम अटके हुए है। सरकार किसी भी तरह का काम नहीं कर रही है और जिन हल्कों में कांग्रेस के विधायक है, वहां पूरा भेदभाव किया जा रहा है। -कुलदीप शर्मा, कांग्रेस विधायक गन्नौर
-
राई हल्के में एक भी विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। वहां सड़कें टूटी पड़ी है तो गांवों के संपर्क मार्गों की हालत खराब है। यह सरकार केवल पक्षपात से काम कर रही है जो कांग्रेस विधायकों के हल्के में एक भी काम नहीं कराना चाहती है। यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा और सरकार को इसपर घेरा जाएगा। -जयतीर्थ दहिया, कांग्रेस विधायक राई
विज्ञापन

-
सीएम घोषणाओं के सभी कार्यों का एस्टिमेट तैयार करके शासन को अधिकारी भेज रहे है और उनज्ञ्के लिए रुपये भी जारी हो रहे है। एक भी कार्य को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा और लोगों से किसी काम का वादा किया है तो वह पूरा जरूर होगा। सरकार केवल विकास कार्य करना चाहती है और उसमें लगी हुई है। राजीव जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें