फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौंदकलां में डेढ़ घंटे बरसे बदरा, दो जोहड़ लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां में डेढ़ घंटा बरसे बदरा, दो जोहड़ लबालब
विज्ञापन

बौंदकलां। सावन महीने के दूसरे सोमवार को बौन्दकलां क्षेत्र में सुबह करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दो दिनों से लगातार उमस ने लोगों को जीना मुश्किल किया हुआ था। रविवार रात्रि को भीआसमान में बादल छाए रहें। हवा भी बंद होने के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे भी हल्की बारिश होनी शुरू हो गई। काले काले बादल घुमड़-घुमड़ कर सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दस बजे तक लगातार झमाझम बारिश हुई। बारिश से बौंदकलां के 2 जोहड़ भी लबालब हो गए और गलियों में भी पानी जमा हो गया। जमकर पानी बरसने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें