फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग बनाएगा प्रवेश की मेरिट लिस्ट, कॉलेजों का दखल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एडिड और प्राइवेट कॉलेजों की मेरिट में होने वाले हेरफेर को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार कॉलेजों को मेरिट तैयार करने का अधिकार नहीं दिया गया। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग अपने स्तर पर ही मेरिट तैयार करेगा।

प्रदेश भर के कॉलेजों में यूजी और पीजी के ऑनलाइन एडमिशन चल रहे हैं। सरकारी कॉलेजों की मेरिट पहले से ही उच्चतर शिक्षा विभाग तैयार करता था, लेकिन इस बार एडिड और प्राइवेट कॉलेजों की मेरिट भी विभाग ही तैयार करेगा। दरअसल, एडिड और प्राइवेट कॉलेजों में हर बार मेरिट में हेरफेर किया जाता था।
विज्ञापन


कम नंबर होने के बावजूद भी कॉलेज प्रबंधन अपने चहेतों को मेरिट में शामिल कर लेता था। इससे अच्छे अंक वाले विद्यार्थी पिछड़ जाते थे। पिछले कुछ वर्षों में एडिड और प्राइवेट कॉलेजों में कई बार यह आरोप लगे। इसके चलते ही इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों में पहली बार ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की और मेरिट भी खुद ही बनाएगा। सूत्रों की मानें तो मेरिट लगने से पहले ही कॉलेजों में सिफारिशों का दौर शुरू हो गया है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन इस बार चाहते हुए भी बेबस है।

तीसरी मेरिट के बाद मिलेगा अधिकार
कॉलेजों में यूजी की पहली मेरिट पांच जुलाई, दूसरी मेरिट 10 जुलाई और तीसरी मेरिट 13 जुलाई को जारी होगी। इन तीनों मेरिट में कोई भी हेरफेर नहीं हो सकता। इसी तरह पीजी कोर्सों की पहली मेरिट 13 जुलाई, दूसरी मेरिट 15 जुलाई और तीसरी मेरिट 19 जुलाई को लगाई जाएगी। हालांकि इन मेरिट के बाद भी यदि कॉलेज में सीट खाली रहती हैं तो तब कॉलेज को अधिकार होगा कि वह पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दे। लेकिन इन तीन मेरिट के बाद इक्का-दुक्का कॉलेजों में ही सीट खाली रहती है।
विज्ञापन


विभाग तैयार करेगा पहली तीन मेरिट
इस बार सभी कॉलेजों के लिए पहली तीन मेरिट उच्चतर शिक्षा विभाग ही तैयार करेगा। इसके बाद यदि सीट खाली रहती है तब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
- डॉ. जेएन शर्मा, प्राचार्य गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें