फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कंसाला आईटीआई में 211 सीटें रिक्त, 65 प्रशिक्षुओं का दाखिला सुनिश्चित

Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक की कंसाला आईटीआई में दा​खिला करवाते विद्यार्थी। स्रोत्र : संस्थान
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पहली और दूसरी काउंसलिंग के तहत अभी 65 प्रशिक्षुओं ने अलग-अलग ट्रेडों में दाखिला सुनिश्चित करा लिया है। जबकि संस्थान में 211 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन

ट्रेड प्रशिक्षक प्रवीन देशवाल ने बताया कि द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थी 15 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को तृतीय चरण में खाली सीटों को डिस्प्ले किया जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई से 19 जुलाई तक रिक्त सीटों के प्रति अपने आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। वहीं, 22 से 26 जुलाई को ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ होगी।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट व्यवसाय इस वर्ष भी सर्वाधिक लोकप्रिय बना हुआ है। तकनीकी दक्षता और डिजिटल कौशल के बढ़ते महत्व के कारण यह व्यवसाय युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईटीआई कंसाला युवाओं को न केवल गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है, बल्कि उन्हें स्वावलंबी, दक्ष व रोजगार योग्य बनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी भी बनाता है।
संस्थान में इन ट्रेड का पाठ्यक्रम
संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र हुडा ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), स्टेनो हिंदी, स्टेनो इंग्लिश, ट्रैक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर व कॉस्मेटलोजी (ब्यूटीशियन) ट्रेड के पाठ्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें