फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बोहर व गढ़ी-बोहर में 210 करोड़ से होगा जलघरों का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि आईडीसी जलघर का 12.45 करोड़ की लागत से निर्माण पूर्ण हो चुका है। परीक्षण प्रगति पर है जिसका संचालन 15 मार्च तक प्रस्तावित है। रोहतक शहर जलापूर्ति क्षमता विस्तार के लिए चरण एक के तहत बोहर एवं गढ़ी-बोहर में अनुमानित लागत 210.51 करोड़ की राशि से कच्चे पानी की पंपिंग व जलघरों का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है।
यह कार्य मुख्यालय को स्वीकृति के लिए के लिए भेजा गया है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को जिले की वर्तमान जलापूर्ति व्यवस्था एवं क्षमता विस्तार प्रस्तावों पर तकनीकी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने दीर्घकालिक जलभराव स्थलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्थाई पंपिंग के स्थान पर स्थायी इंजीनियरिंग लागू किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानसून से पूर्व मुख्य व शाखा नालों की डी-सिल्टिंग पूर्ण करवाएं। चिह्नित चोक प्वाइंट्स पर नालों का सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण किया जाए।
विज्ञापन


प्रथम जलघर का 27.23 करोड़ से होगा विस्तार
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जलघर नंबर एक (सोनीपत रोड) का विस्तार 27.23 करोड़ रुपये की राशि से किया जाएगा जिससे एचईडब्ल्यू पोर्टल पर अपलोड किया गया है। कच्चे पानी के अतिरिक्त भंडारण तिलियार झील के निकट व गोल्फ कोर्स जलघर के पीछे भूमि विकल्पों पर भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें