फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंधी में उड़ गए सांसद कोटे के 21 लाख रुपये

Mon, 21 Apr 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। श्रीकृष्ण गोशाला महम के अधीन नंदीशाला में वर्ष 2022 में 11 लाख रुपये की लागत से बना टिन शेड दो दिन पहले आई आंधी में उड़ गया। इसके लिए तत्कालीन सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने ग्रांट दी थी। नंदीशाला की चहारदीवारी के 10 लाख रुपये राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की ओर से खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान एवं किशनगढ़ के पूर्व सरपंच धर्मसिंह सैनी का कहना है कि सरकार की ओर से एक्सईएन पंचायती राज ने टेंडर देकर कार्य कराया था। दीवार व टिन शेड बनाने वाले ठेकेदार ने किसी भी प्रकार के तूफान को झेल पाने का भरोसा दिलाया था। यह शेड हल्की सी आंधी को भी नहीं झेल पाया व दीवार सहित उड़कर खेतों में जा गिरा। यह शेड नंदीशाला में गोवंश के चारे का स्टॉक करने के लिए बनाया गया था। इसके उड़ने के बाद गोशाला प्रबंध के सामने चारा स्टॉक करने के लिए स्थान नहीं बचा है। अब गेहूं की तूड़ी स्टॉक करने का समय चल रहा है। ऐसे में उनके सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। गोशाला प्रबंधन ने सरकार से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की गुहार लगाते हुए आमजन से टिन शेड लगवाने में सहयोग की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें