फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 202.77 करोड़ से बनेगी महम की नई तस्वीर, जलघर से जुई नहर तक बिछेगी पाइपलाइन

विज्ञापन
16-रोहतक के महम राजकीय महाविद्यालय में महम विधानसभा क्षेत्र की धन्यवाद और विकास रैली में उप​स्थ
विज्ञापन
रोहतक/महम। महम के कॉलेज मैदान में हुई विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कस्बे के विकास के लिए 202.77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इससे यहां की 10 साल पुरानी पेयजल किल्लत के समाधान की भी आस जगी है। महम जलघर से जुई नहर तक 81 करोड़ रुपये से चार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि विश्व आपदा के कारण जहां पूरे विश्व में रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल की भारी कमी बनी हुई है वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के कारण किसी भी चीज की दिक्कत नहीं है। विपक्ष के पास मुद्दों की दिक्कत जरूर है।
सीएम ने कस्बे के लोगों की पांच साल पुरानी उत्तर दिशा की ओर बाईपास बनाने की मांग पूरी कर उन्हें बड़ी राहत दी है। इससे सड़क पर वाहनों की भीड़ से लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। रैली में मुख्यमंत्री के सामने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की ओर से कई मांगें रखी गई थी।
विज्ञापन

सांसद की ओर से रखी गई किशनगढ़ में पंचायत की जमीन पर नया बस स्टैंड, भैणी भैरो, सीसर व महम की टिब्बे की जमीन पर आईआईटी की तरह संस्थान बनाने, महिला कॉलेज व क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये की मांग भी सीएम ने पूरी की। इसके लिए पहले अपनी तरफ से विकास के लिए पांच करोड़ रुपये व बाद में इसे बढ़ाकर दस करोड़ रुपये कर दिया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष हर स्थिति में राजनीति करने लगता है। इसलिए विपक्ष अब किसानों को फसल बेचने को लेकर बहकाने में लगा है। सीएम ने 36 मिनट के भाषण में सरकार के विकास कार्यों पर ही जोर दिया। सीएम ने कहा कि महम में विपक्ष का विधायक होने के बावजूद यहां के विकास पर पिछले साढ़े 11 सालों में सरकार 1328 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है।
बिना पर्ची बिना खर्ची के एक साल में 36 हजार युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। साढ़े 11 साल में प्रदेश में दो लाख नौकरी दी। अकेले रोहतक में 11 हजार नौकरियां दी हैं। 14 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से क्षेत्र के गांव बहलबा, अजायब, बहुअकबरपुर, खरक व निंदाना आदि गांवों के स्कूलों के निर्माण पर खर्च किए हैं।
मोखरा में रजबहे की मरम्मत के लिए 13 करोड़ 65 लाख खर्च किए। महाग्राम योजना में निंदाना में 12 करोड़ 69 लाख रुपये, पेयजल के लिए 28 करोड़, 18 ट्रीटमेंट प्लांट पर लाख 19 करोड़ 51 लाख रुपये और 2 करोड़ 45 लाख की लागत से 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया गया है।

16-रोहतक के महम राजकीय महाविद्यालय में महम विधानसभा क्षेत्र की धन्यवाद और विकास रैली में उपस्थ

16-रोहतक के महम राजकीय महाविद्यालय में महम विधानसभा क्षेत्र की धन्यवाद और विकास रैली में उपस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें