फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

दिल्ली के जैन नगर कराला में दूसरे का प्लाट अपना बता कर 34.80 लाख रुपये हड़पने वाले के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने प्लाट नहीं मिलने पर रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के गांव न्यात हाल रिवेन्यू कालोनी रोहतक निवासी शमेशर सिंह ने कहा है कि उसके साथ खरावड़ के दीपक ने धोखाधड़ी की है। वह करीब दो साल पहले मिला था। उसने मुझसे दोस्ती के बाद 250 वर्ग गज का प्लाट अपनी मजबूरी बता कर मुझे बेचने की बात कही। इनकार करने पर कहा कि प्लाट मेरा है। रुपये की जरूरत है। तुम इसे ले लोगे तो मेरा काम चल जाएगा। इसका सौदा 49 लाख रुपये में हुआ। यह रकम देखकर मैने इनकार कर दिया तो उसने कुछ रुपये अब व बाकी डेढ़ साल में चुकाने की बात कही। इस पर मैं मान गया। उसे अलग-अलग तारीखों में अपने खातों से 34.80 लाख रुपये निकाल कर दे दिए। उसने और रुपये मांगे तो मैने कागज अपने नाम कराने का दबाव दिया। इस पर उसने शपथ पत्र बनवाया। इसके लिए भी दो लाख रुपये मांगे। इसके लिए चैक दिया था। बाद में यह चैक रुकवाया। दीपक का दिया शपथ पत्र लेकर चार जनवरी 2018 को अपने भाई के साथ प्लाट देखने गया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। यह प्लाट किसी और के नाम पर मिला। इस पर उससे अपने रुपये मांगे तो उसने समय मांगा। कुछ बाद भी रुपये नहीं मिलने पर पंचायत हुई। यहां उसने रुपये की देनदारी मानी। उसने 34.80 लाख रुपये का चेक मुझे दिया। यह बैंक में बाउंस हो गया। अब वह रुपये या प्लाट दोनों देने से इनकार कर रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें