फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल जल्दी आइए पापा शराब पीकर मम्मी और मुझे पीट रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
1091 पर 24 घंटे में सात महिलाओं ने फोन कर लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव रामबास निवासी एक किशोरी ने शनिवार रात 11:25 पर कंट्रोल रूम में 1091 नंबर पर फोन कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। किशोरी ने रोते हुए कहा कि उसके पापा ने शराब पी रखी है और मम्मी के साथ बहुत देर से मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर बाढड़ा थाने से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचा और घरेलू हिंसा का मामला दोनों पक्षों की रजामंदी करवाकर सुलझा दिया। वहीं कंट्रोल रूम में शनिवार को सात महिलाओं व युवतियों ने फोन कर सुरक्षा की गुहार लगाई। इनमें से 40 फीसदी मामलों का तो रात ही समाधान हो गया जबकि बाकी बचे मामलों में कार्रवाई जारी है।
जिला पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने वाली किशोरी ने रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने तुरंत मामले की जानकारी बाढड़ा थाना पुलिस को देकर मौके पर जाने के निर्देश दिए। वहां पहुंचकर पुलिस ने किशोरी के पिता को भविष्य में मारपीट न करने की चेतावनी दी और दोनों पक्षों में रजामंदी करवाकर घरेलू हिंसा के मामले का निपटारा करा दिया। इसके बाद इस संबंध में पुलिस के पास लिखित रूप में कोई शिकायत भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मेरा पति शराब बच्चों को नहीं जाने दे रहा स्कूल, कपड़ों में लगा रहा आग
चिड़िया निवासी एक महिला ने भी शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे कंट्रोल रूम में फोन कर घरेलू हिंसा व प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए उसकी व बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसके पति ने शराब पी रखी है और वह बच्चों को स्कूल नहीं जाने दे रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति मारपीट के साथ कपड़ों में आग लगाने का प्रयास भी कर रहा है। इसके बाद कंट्रोल रूम ने आदमपुर डाढ़ी चौकी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक माह पहले मैं निकाली थी घर से, अब बेटी को प्रताड़ित कर रहा पति
गांव श्याम कलां निवासी एक महिला ने दोपहर 2:47 पर कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसके पति ने 21 मार्च को मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से वह पति व बेटी से अलग अपने मायके में रह रही है। महिला ने बताया कि अब उसका पति उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। कंट्रोल रूम ने मामले की कार्रवाई के लिए जानकारी बाढड़ा थाना पुलिस को दी ।
अंकल मम्मी-पापा पढ़ाई छुड़वाकर मेरी शादी करा रहे हैं
बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने दोपहर 2:47 पर कंट्रोल रूम में फोन किया। छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसके मम्मी-पापा उसकी पढ़ाई छुड़वाकर उसकी शादी करना चाहते हैं। मामले की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर निपटान के लिए पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के माता-पिता को समझा दिया है। अब उसे वो स्कूल छोड़ने को बाध्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन::
हेल्प लाइन नंबर महिलाओं की सुविधा के लिए पुलिस ने जारी किया है। इसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग करते हैं। कंट्रोल रूम में सूचना आने के तुरंत बाद संबंधित थाना पुलिस को मौके पर भेजा जाता है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को जिला पुलिस प्राथमिकता से ले रही है। शनिवार रात करीब सात शिकायतें कंट्रोल रूम में आई जिनमें से तीन का निपटान हो गया बाकी में जांच जारी है।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें