फ्लैग....
पांडव नगर वासी चार बार डीसी, पांच बार निगम के सीएसआई और छह बार सीएम विंडो पर शिकायत
हेडिंग...
सीवरेज की समस्या का नहीं हो रहा समाधान
लोगों ने दी पलायन की चेतावनी
गलियों में भरा है पानी, कई मकानों में भी दरारें पड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के पांडव नगर में सीवरेज की सफाई न होने के कारण गंदा पानी मोहल्ले में भरा हुआ है। मकानों में भी दरारें पड़ गई हैं। लोगों का आरोप है कि 15 बार डीसी, नगर निगम के अधिकारी और सीएम विंडो पर शिकायत के बाद भी समस्या समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर पलायन की भी चेतावनी दी है। फिर से सीएम विंडो पर मामले की शिकायत की है।
पांडव नगर निवासी योगेश कुमार, सुशीला देवी, संतोष, सुनील कुमार आदि ने सीएम विंडो पर शिकायत करते हुए बताया कि पिछले एक महीने से कॉलोनी में सीवरेज की सफाई नहीं की जा रही है। इसके कारण गंदा पानी गलियों जमा हो गया है। कई मकानों में भी दरारें आ गई हैं। यहीं नहीं लोगों में संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। आरोप है कि अब तक लोग पांच बार नगर निगम चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर, चार बार डीसी, छह बार सीएम विंडो पर मामले की शिकायत कर चुके हैं। जल्द समाधान न होने पर लोगों ने पलायन कर किराये के मकानों में रहने की भी चेतावनी दी है। लोगों ने एक बार फिर सीएम विंडो शिकायत की है।
---
पांडव नगर में सीवरेज की समस्या के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. यश गर्ग, डीसी
--
पांडव नगर कॉलोनी के लोगों ने हमें नहीं, बल्कि सीएम विंडो पर शिकायत की थी। समस्या का समाधान कराया जाएगा। - सुंदर सिंह, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर
नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान
शहर की जनता कालोनी से लेकर अंबेडकर कालोनी में सीवरेज की सफाई नहीं होने के कारण आए दिन लोग विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अब मजबूरन लोगों को सीएम से शिकायत करनी पड़ रही है। कालोनी निवासी योगेश का कहना है कि बार-बार शिकायत कर वे थक चुके हैं। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पलायन कर किराए के मकान में रहने को मजबूर होंगे। संतोष देवी का कहना है कि अधिकारी समस्या के समाधान का तो आश्वासन देते हैं लेकिन वह सिर्फ आश्वासनों तक ही सिमटकर रह जाता है। आश्वासन के अगले दिन समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं देता। सुनील का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जल्द मामले को लेकर डीसी से भी मिला जाएगा।