फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा के अंतर्गत अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद हड़कंप मच गया। बोर्ड जांच में जुट गया कि पेपर किस कक्षा का है, लेकिन यह तय नहीं हो सका अंग्रेजी का पेपर कक्षा-9 का है या कक्षा-11 का। जिससे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावक परेशान रहे। बाद में बोर्ड ने कक्षा-9 का वीरवार को होने वाला अंग्रेजी का पेपर स्थगित करने की सूचना दी, जिसके बाद साफ हुआ कि सोशल साइट पर लीक होने वाला अंग्रेजी का पेपर कक्षा-9 का है। हालांकि बोर्ड ने पेपर स्थगित करने के अपने आदेश में पेपर लीक होने कोई जिक्र नहीं किया है।
वीरवार को कक्षा-9 और कक्षा-11 दोनों का ही अंग्र्रेजी का पेपर था। सोशल साइट फेसबुक पर कोड नंबर-201 लिखा अंग्रेजी का पेपर परीक्षा से 15 घंटे पहले लीक हो गया। देखते ही देखते ही पेपर वायरल हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी को फेसबुक पर लीक अंग्रेजी के पेपर को अमर उजाला की ओर से व्हॉट्सएप कर दिया गया। देर शाम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से 9वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर को स्थगित कर दिया गया। पेपर स्थगित करने का कारण प्रबंधकीय वजह को बताया गया है, पेपर लीक होने की बात का कोई जिक्र नहीं है। इसके साथ ही प्रोग्राम ऑफिसर की ओर से जारी आदेश में यह भी बताया गया कि कक्षा-11 की परीक्षा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। उसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कराया गया। कक्षा-9 की अंग्रेजी की परीक्षा अगले आदेशों तक स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस प्रकार है पेपर
प्रश्न नंबर तीन में अंकल खोस्त्रावे के चरित्र पर संपूर्ण विवरण अथवा में ह्यूमन प्रेडिकेमेंट के वार कमेंट की स्टोरी पूछ रखी है। प्रश्न नंबर चार में चार में से कोई भी दो प्रश्न का जवाब देना है। इसमे से प्रत्येक प्रश्न चार अंक का रहेगा। प्रश्न नंबर दस में पैराग्राफ में से प्रश्न छांटने हैं। प्रश्न नंबर 11 में में चार नंबर का प्रश्न है और प्रश्न 12 में चार में से किन्हीं तीन प्रश्नों का जवाब देना है, जो प्रत्येक एक अंक का रहेगा।

सोशल मीडिया पर पेपर आना परीक्षा पर गंभीर सवाल है। इस बारे में अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा। पेपर कहां से लीक हुआ, इसकी जांच भी कराएंगे।
-एएस मान, एडीसी हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें