फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन मौसम होगा साफ, तापमान में होगी बढ़ोतरी- मौसम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बरसात और ओलावृष्टि के बाद अचानक कोहरे की चादर दिखने से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक आसमान साफ रहेगा। दिनों दिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मंगलवार को कोहरा पड़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ। दिन का सबसे कम तापमान 09 सेल्सियस रहा तो सबसे अधिक तापमान 22 सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को 23 सेल्सियस, वीरवार को 25 सेल्सियस व शुक्रवार को 26 सेल्सियस तापमान होगा। डाक्टर राज सिंह एचओडी एचएयू हिसार ने बताया कि आने वाले समय में मौसम साफ रहेगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले बारिश व तेज हवा चलने से मौसम बदल गया था। ठिठुरन से लोग परेशान दिखे। मौसम में अचानक करवट ले ली थी। जिसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें