रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम के समाजशास्त्र विभाग ने छठा स्वर्ण पदक जीता है। विभाग के प्रोफेसर भूपसिंह ने बताया कि पदक प्राप्त करने वालों में पूजा यादव, प्रीति राज, मिथिलेश शर्मा, मोनिका सहरावत, नीतू यादव, पल्लवी यादव शामिल हैं।