फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणवास व सांघी में गठित होंगे स्वयं सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 725 स्वयं सहायता समूह कर रहे कार्य : एडीसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रोहतक खंड के गांव ब्राह्मणवास और सांघी में स्वयं सहायता समूहों का निर्माण किया जा रहा है। एडीसी एवं मिशन निदेशक अजय कुमार ने बताया की जिले में अब तक 725 स्वयं सहायता समूहों का निर्माण किया जा चुका है। इन समूहों को बनाने की विशेषता यह है की इनका निर्माण अन्य गांव के समूहों की महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। कलानौर और लाखनमाजरा खंड के गांव के समूह की महिलाओं को आजीविका मिशन टीम द्वारा प्रशिक्षण देकर इन टीमों को तैयार किया गया है। इन महिलाओं की टीम को सीआरपी टीम कहा जाता है, जो संबधित गांव में घर-2 जाकर गरीब परिवारों की पहचान करती है। वहीं, आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाक्टर विनोद धनखड़ ने बताया की पिछली योजना और आजीविका मिशन में मुख्य अंतर यह है की इसमें आवंटन-आधारित रणनीति की बजाय मांग-संचालित रणनीति अपनायी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें