22 वार्ड बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगेगी एडहॉक कमेटी, डीसी करेंगे अध्यक्षता
- नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर मीटिंग आज, कमेटी में भाजपा के तीन तो कांग्रेस के हैं दो पार्षद शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर मंगलवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे डीसी आफिस में एडहॉक कमेटी की मीटिंग होगी। मीटिंग में कमेटी सदस्य एवं कांग्रेसी मेयर रेनू डाबला, सीनियर डिप्टी मेयर मंजू हुड्डा, भाजपा पार्षद जय किशन राजोतिया, अजय जैन टाटू, पूनम किलोई और पूर्व पार्षद अशोक सिक्का द्वारा सुझाव दिए जाएंगे। उक्त सुझावों पर मंथन करके कमेटी वार्डबंदी फाइनल करेगी। इसके बाद उसे चंडीगढ़ शहरी निकाय विभाग के पास भेजा जाएगा। वहां से विभाग नोटिफिकेशन जारी करके आम लोगों के सुझाव व आपत्तियां मांगेगा। इसके बाद 20 की जगह 22 वार्ड बनाए जाएंगे। सीमाओं में परिवर्तन करके एक सामान्य व एक एससी वार्ड गठित होगा।