फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेकेकक

विज्ञापन
विज्ञापन
जल प्रकृति का अनमोल रत्न, इसे व्यर्थ न बहाएं : ईशपुनियानी
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोहतक धर्मार्थ सोसायटी के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी ने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल रत्न है, इसे कभी भी व्यर्थ न बहाएं। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब मानव जाति एक-एक पानी की बूंद के लिए तरस जाएगी। वह मंगलवार को अपने जन्मदिवस पर सोसायटी के सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिला रहे थे। अखिल भारतीय जन अधिकार मंच के प्रधान महासचिव ललित मोहन सैनी ने कहा कि लोग अंधाधुंध भूमिगत जल का दोहन कर रहे हैं। इस विषय पर आज गहन चिंतन की आवश्यकता है। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में मंच के महासचिव ललित मोहन सैनी ने कहा कि सामाजिक जनप्रतिनिधि जल तथा पर्यावरण संरक्षण आदि सामाजिक कार्यों के लिए आगे आएं। इस मौके पर कुुलदीप मितल, अशोक गिरधर, हरीश अरोड़ा, हैप्पी चावला, विनीत जैन, प्रशांत खुराना, रहेश गर्ग, ईश्वर आहुजा, मोरारी लाल, मुकंद लाल, जुगंदर पाल अनेजा, अनिल चावला, बंटी भालोठिया, नरोतम चावला, ईश्वर गुप्ता, जवाहर परूथी, यशपाल अरोड़ा, कमल परूथी, अशोक गर्ग, धर्मपाल परूथी, हरीश ईशपुनियानी, असीम सिंधवानी, नरेश तायल, सुरेंद्र जैन, पंकज मिगलानी, सोमनाथ सचदेवा, रविंद्र बंसल, सुनील मलिक इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें