फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंप रोप स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा जंप रोप संघ के खिलाड़ियों ने नेशनल डबल डच चैंपियनशिप जीती है। दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में हुई चैंपियनशिप में जीत कर लौटे खिलाड़ियों का सोमवार को एमडीयू के खेल विभाग में सम्मानित किया गया। यहां संघ के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, अधिवक्ता डॉ दीपक भरद्वाज, राजेश आर्य व डॉ. गोपाल कृष्ण ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संघ के महासचिव बीर सिंह आर्य ने बताया कि चैंपियनशिप में हरियाणा के छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नीरज, अमन, रिया, विक्रम, विकास व अक्षय शामिल हैं। चैंपियनशिप में हरियाणा प्रथम, महाराष्ट्र द्वितीय व यूपी तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें