रोहतक। जॉन वेस्ले कान्वेंट स्कूल में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। यहां 121 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में भावनात्मक दृष्टि से शिक्षित करने व मानवता के विकास के लिए ज्ञान-विज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे गए। विद्यालय प्राचार्य ममता मलिक ने कहा कि स्पर्धाएं विद्यार्थियों को संघर्र्ष करना व जीतना सिखाती हैं। स्पर्धा में आयरा, यतिका, रमन, हेतल, नेंसी, रिद्धि, महिमा, यशवर्धन प्रथम रहे। इस मौके पर विन्नी, संगीता, गीता, रीमा, शोभा, रितु मौजूद रही।