अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस के चार डॉक्टरों को गाजियाबाद में आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ ओरल मेडिसन एंड रेडियोलॉजी की 29वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रथम अवार्ड मिला है। इसमें दो फैकल्टी और दो छात्र शामिल हैं। इस पर पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. ओपी कालरा और दंत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने चारों को अवार्ड प्राप्त करने की बधाई दी है।
दंत महाविद्यालय की फैकल्टी में डॉ. अंबिका गुप्ता, डॉ. हरनीत के अलावा पीजी छात्रों की श्रेणी में डॉ. सुमन बिसला व डॉ अंकिता को अवार्ड मिला है। डॉ. हरनीत सिंह ने बताया कि डॉ. अंबिका गुप्ता ने दा नोन स्टेंजर अरली डिटेक्शन ऑफ टयूबरक्लोसिस व ओरो-मुकोसल चेंजिंस विषय पर पेपर प्रस्तुत किया था। वहीं डॉ. अंकिता ने पोलिंजाईटिस विद ग्रेनुलोमाटोसिस डेविल इनसुनेशन विषय पर पेपर प्रस्तुत किया, इसमें उन्हें द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।