बाक्स
श्रीगंगानगर इंटरसिटी रद, 12 ट्रेन घंटों लेट
रोहतक। कोहरे के चलते मंगलवार को श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। वहीं कोहरे के चलते 12 से अधिक ट्रेन देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। रेलवे प्रशासन के अनुसार 12984 चंडीगढ़ अजमेर डेढ़ घंटा, 12138 पंजाब मेल दो घंटा, 13008 उद्यान आभा डेढ़ घंटा, 15910 अवध असम नौ घंटा देरी से रवाना हुई। वहीं 12555 गोरखधाम सवा 11 घंटा, 14723 कालिंदी सात घंटा, 14626 फिरोजपुर कैंट सवा आठ घंटा, 16318 हिमसागर पौने दस घंटा, 15909 अवध असम साढे़ 13 घंटा, 12556 गोरखधाम साढे़ पांच घंटा, 14724 कालिंदी सवा चार घंटा व 12137 कालिंदी एक्सप्रेस सवा पांच घंटा देरी से रवाना हुई।