फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बीस जगह नाकेबंदी, सिर्फ आउटर रोड से जा सकेंगे रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बीस जगह नाकेबंदी, सिर्फ आउटर रोड से जा सकेंगे रैली में
विज्ञापन

- जींद और जसिया रैली में शामिल होने वाले लोगों को नहीं जाने दिया जाएगा शहर के अंदर

- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने शहर में जगह-जगह की नाकेबंदी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जसिया में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और जींद में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की 26 नवंबर को आयोजित रैली ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने शहर में बीस जगहों पर नाकेबंदी कर दी है। साथ ही रैली स्थल पर जाने वाले लोगों का शहर में प्रवेश वर्जित कर दिया है। रैली में शामिल होने वाले लोग आउटर रोड का प्रयोग कर रैली स्थल जा सकेंगे।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों और शहर के अंदर प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी की गई है। इन नाकों पर 26 नवंबर को पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि रैली स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को आउटर बाईपास से जाना होगा। उन्हें शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर एसपी ने जिलेभर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिये। कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100, 01262-228113 व मोबाइल नंबर 9996464100 पर सूचनाएं दें।
विज्ञापन


यातायात बाधित हुआ तो होगा रूट डायवर्ट
पुलिस प्रशासन की तरफ से फिलहाल रूट डायवर्ट नहीं किया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो रूट डायवर्ट किया जाएगा। यातायात बाधित होने पर वाहनों को सोनीपत रोड से भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने इन जगहों पर की नाकेबंदी
पुलिस प्रशासन की तरफ से तिलियार लेक, दिल्ली बाईपास, पहरावर रोड, झज्जर चौक, सुनारिया बाईपास, नामदेव चौक, भिवानी रोड टी प्वाइंट, ड्रेन नंबर 8 हिसार रोड, हिसार बाईपास, जींद बाईपास, कच्चा चमारिया रोड, पावर हाउस चौक, सुखपुरा चौक, गोहाना आउटर सर्कल, नया बस अड्डा टी प्वाइंट, बोहर नाका सहित अन्य जगह पर नाकेबंदी की गई है। सभी नाकों पर हथियार के साथ पुलिस तैनात किया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें