फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठा, पीछे बैठे युवक की ट्राली के बीच फंसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ रहे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठा, पीछे बैठे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चलते ट्रैक्टर के अगले हिस्से के अचानक उठ जाने से पीछे बैठा युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में फंस गया। इसमें युवक की मौत हो गई। हादसा गांव कलरा में लकड़ी काटकर उसे ट्रॉली में भरकर ले जाने के दौरान हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

धनौरा जागीर निवासी बलबीर ने बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा सुनील किसी लकड़ी ठेकेदार के पास काम करता था। शुक्रवार रात वह गांव कलरा से लकड़ी काटकर ट्राली में भरकर यमुनानगर आ रहे थे। सुनील ट्रैक्टर पर साइड में बैठा था। जैसे वह गांव कलरा से कुछ दूरी पर चले तो आगे से ट्रैक्टर अचानक उठ गया और साइड में बैठा सुनील ट्रैक्टर उठने से लकड़ी से भरी ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच में फंस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे निकाला और गंभीर हालत में शुक्रवार देर रात उसे रादौर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें