फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों पर हमला, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों पर हमला, मारपीट
विज्ञापन

बौंदकलां।
बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर गांव सौंप गई निगम की टीम पर शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान निगम के कर्मचारियों ने महिलाओं व ग्रामीणों पर मोबाइल तोड़ने के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए है। निगम अधिकारी ने ग्रामीणों के पथराव करने की शिकायत भी बौंदकलां थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में गांव सौंप निवासी दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
33 केवीए सब स्टेशन सांजरवास में कार्यरत जेई महेंद्र सिंह व संजीव कुमार विज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को चालक लीलाराम, सुखविंद्र एएलएम, विजय एएलएम, व प्रवीन एएलएम गांव सौंप में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापामारी करने गए थे। इस गांव से बिजली चोरी करने की काफी शिकायतें उन्हें मिल रही थी और इसी आधार पर छापामारी की योजना बनाई गई थी। शिकायत में निगम अधिकारियों ने बताया कि बिजली निगम की टीम ने गांव में पहुंचकर जब दो घरों की जांच की तो यहां कुंडी के जरिए बिजली चोरी करने का मामला प्रकाश में आया। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिजली चोरी के खेल को अपने मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। निगम कमचारियों को वीडियो रिकॉर्डिंग करते देख कुछ महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान महिलाओं ने तीनों कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर तोड़ दिए। सुखविंद्र व विजय के साथ ग्रामीणों ने मारपीट करनी शुरू कर दी लेकिन मौके पर जेई महेंद्र व संजीव कुमार विज ने बीच बचाव करके कर्मचारियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया। जब बिजली कर्मचारी वहां से जान बचाकर भागने लगे तो ग्रामीणों और महिलाओं ने सरकारी गाड़ी पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान सुखविंद्र एएलएम के हाथ व पीठ पर पत्थर भी लगे। बिजली कर्मचारियों के साथ हाथापाई व छीनाझपटी में विजय कुमार एएलएम की तीन तोले की सोने की चेन भी टूटकर ही घटनास्थल पर ही गिर गई। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों के बयान पर गांव के ही बिल्लू व संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस ने इस मामले में बिजली निगम की शिकायत पर सौंप गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को हम गिरफ्तार कर लेंगे।
विक्रम सिंह, बौंदकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें