फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री प्रतिभा सुमन बनी राज्य महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेत्री प्रतिभा सुमन बनी राज्य महिला आयोग की चेयरमैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाजपा महिला इकाई की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन को राज्य महिला आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। सरकार की ओर से सोमवार को इस आशय का पत्र जारी किया गया क्योंकि 21 मई से कांग्रेस राज में बनी आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल का कार्यकाल पूरा होने के कारण यह पद खाली पड़ा था।
हुड्डा सरकार के कार्यकाल में गन्नौर निवासी कमलेश पांचाल को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद पांचाल और उपाध्यक्ष सुमन दहिया को हटा दिया गया। दोनों ने हाईकोर्ट में सरकार के फैसले को चुनौती दी। अदालत ने सरकार को दोनों को बहाल करने के आदेश दिए। इसी साल 21 मई को दोनों का कार्यकाल पूरा हो गया। इसी के चलते आयोग ने अब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं पूर्व महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सुमन को आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की करीबी रही हैं प्रतिमा
प्रतिमा लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही हैं। रोहतक में उनकी लंबी सक्रियता रही। 2000 में न केवल तत्कालीन नगर परिषद की सदस्य बनीं, बल्कि 2002 में नगर परिषद की चेयरमैन भी बनीं। साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने-प्रदर्शनों में अहम भूमिका अदा की। वे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की करीबी रही हैं। हुड्डा राज में जब भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो उसमें स्मृति ईरानी के साथ प्रतिभा ने भी लाठियां खाई थीं। हालांकि वे 2013 में नगर निगम वार्ड नंबर 14 से भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली नीरा भटनागर से चुनाव हार गईं थीं। इसी साल उन्हें भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर काम कर रही थीं। उनका परिवार आर्य समाज से जुड़ा रहा है। वे मूलरूप से गोहाना के नजदीक गांव ककाना की रहने वाली हैं। 1992 में उनकी शादी रोहतक निवासी विजय आर्य के साथ हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें