फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीकर ने लगाया जनता दरबार, फरियाद सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीकर ने लगाया जनता दरबार, फरियाद सुनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने खिजराबाद में हाइडल कॉलोनी के भूडकलां व छछरौली में पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुन उसके निस्तारण के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन

खिजराबाद में आयोजित जनता दरबार में गांव फैजपुर निवासी यामीन के घर जाने वाले रास्ते को खुलवाने, कांसली निवासी नरेश, सरपंच यामीन, पंच सुमन, अकरम, कविता ने गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, चुहड़पुर निवासी रामकिशन, मोहनलाल, महबूब, गुरदयाल, केहर सिंह ने गुलतान के खेत से नरसिंह के घर तक बिजली की तीन फेस लाइन पहुंचाने आदि की मांग की। छछरौली में गांव गढ़ी बीरबल निवासी जगाधरी युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल ने नगर निगम के शेड्यूल के हिसाब से बिजली दिलाने की मांग की। इस दौरान छछरौली वार्ड नंबर-11 निवासी रक्षा गोयल ने गली में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगने की शिकायत की। इस मौके पर एसडीएम बिलासपुर नवीन आहुजा, बीडीपीओ जोगेश कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अजय भाट्टी, एसडीओ पब्लिक हेल्थ प्रमोद गुप्ता व जेई संजीव रोहिला, एसडीओ बिजली निगम एसएल गोयल, भाजपा नेता विनोद नंबरदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद, बलिंद्र, भाजपा नेता कपिल मुनीष गर्ग, ओमप्रकाश अरोड़ा, मोहित गर्ग, ज्ञानचंद, सरपंच हरविंद्र सिंह, राजीव, विरेंद्र, प्रवीण अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें