फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आने वाले समय में जीएसटी से देश को होगा बड़ा लाभ’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। आईआईएम में 8वें बैच के इंडक्शन समारोह में दूसरे दिन कारपोरेट जगत के दिग्गजों ने शिरकत की। माइक्रोमैक्स के संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यवसाय करना है तो उसमें आने वाली समस्याओं की पहचान कर उन्हें सुलझाने के उपाय सोचना जरूरी है। जीएसटी को लेकर कहा कि यह देशहित में है। आने वाले समय में देश को इससे फायदा मिलेगा।

इससे पूर्व राधाकृष्णन सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मेजर जनरल बख्शी ने कहा कि वर्तमान समय में देश में 15 करोड़ लोगों को रोजगार की आवश्यकता है। 2025 में यह आंकड़ा 48 करोड़ हो जाएगा। देश महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। इसके बाद राहुल शर्मा ने माइक्रोमैक्स की स्थापना के समय आई परेशानियों और अब तक के अपने अनुभव विद्यार्थियों से सांझा किए। जीएसटी पर कहा कि यह बहुत बड़ा मिशन है। आने वाले समय में देश को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स के चेयरमैन रमेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी लागू होने से ट्रांसपोर्ट का काम आसान हो जाएगा। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. धीरज शर्मा ने कहा कि 2004 और 2015 के दौरान भारत का संगठित व्यवसाय क्षेत्र दो गुना बढ़ा। इसकी तुलना में असंगठित व्यवसाय क्षेत्र में 20.30 फीसदी की बढ़ोतरी है। यह देश में व्यवसाय के अनुकूल है। कार्यक्रम के दौरान जीएसटी को लेकर पैनल डिस्कशन भी हुआ। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर रविवार को शाम 3 से 4 बजे तक होगा। कार्यक्रम में प्रॉक्टर एंड गैंबल की एमडी सोनाली धवन और रजत सिंह ने भी विचार रखे।

आज आएंगे सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी
कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को राधा-कृष्णन सभागार में सुबह दस बजे सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी शिरकत करेंगे। इनके अलावा कई अन्य हस्तियां भी पहुंचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें