फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 200 शिक्षक, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
टिटोली में मह​र्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाते ​शिक्षक व आर्य समाज के लोग। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

टिटौली स्थित स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ में आर्य युवक परिषद हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वें जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 200 शिक्षक, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में आर्य नेता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा आज समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन


सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी अदित्यवेश ने कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका निभाई और मंच पर कहा कि आर्य समाज का आजादी के आंदोलन में विशेष योगदान रहा है। आज उस विरासत को संभालने की जरूरत है। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम आर्या ने कहा कि समाज को सही दिशा की ओर ले कर जाना वाले संस्कारों के महत्व को समझना होगा। बेटी बचाओ अभियान की संयोजक प्रवेश आर्या ने कुरीतियों को दूर करने की शपथ दिलाई। खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर खटकड़, पुनिया खाप के प्रदेश अध्यक्ष समशेर नंबरदार, कुण्डू खाप के राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र कुण्डू, राष्ट्रपति से सम्मानित मनोज लाकड़ा, डॉ.आरएन यादव, रामनिवास आर्य, स्वामी रामवेश, रणधीर रेढू एडवोकेट, धर्मबीर सरपंच, डॉ. राजपाल आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें