फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा की युवा इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा की युवा इकाई की तरफ से सोमवार को महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर गोहाना अड्डा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने यात्रा का नेतृत्व किया। भाजपा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक नागपाल ने कहा कि सोमवार शाम चार बजे यात्रा महाराजा अग्रसेन चौक से शुरू हुई। रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड, दिल्ली गेट होते हुए गोहाना अड्डे पर संपन्न हुई। गोहाना अड्डे पर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, सूरजमल किलोई, राजकमल सहगल, हिमांशु ग्रोवर, पवन आहूजा, मनीष दांगी, राहुल उप्पल, रविंद्र मुदगिल, सुरेश किराड़, म नोज सैनी, मुक्ता नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें