फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलेजियम चुनाव के लिए 200 आवेदन आए, अंतिम दिन 126 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

सैनी शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम 126 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। संस्था के कुल 100 कॉलेजियम के लिए कुल 200 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। शुक्रवार को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी।
संस्था चुनाव को लेकर वीरवार को गहमा गहमी का माहौल रहा। चुनाव कार्यालय में समाज के लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते 126 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब संस्था के 100 कॉलेजियम के लिए 200 आवेदन हो गए हैं। औसतन हर वार्ड या कॉलेजियम के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। इसके बाद ही उम्मीदवारों की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सही पाए गए नामांकन पत्रों की सूची नौ मार्च को प्रकाशित की जाएगी। कॉलेजियम चुनाव 31 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के चुनाव को लेकर एक चरण पूरा हाे गया है। नामांकन के अंतिम दिन सबसे अधिक 126 आवेदन आए। अब कुल 200 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके आवेदन जांचने के बाद वार्ड अनुसार स्थित स्पष्ट होगी। इसके लिए शुक्रवार को आवेदनों की छंटनी की जाएगी।
खेमचंद सैनी, चुनाव अधिकारी, सैनी शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें