फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीर बाबा भूरे खा की मजार में दान पात्र से 20 हजार रुपये निकाले

Sun, 24 Mar 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के छोटूराम चौक पर बाबा भूरे खा की मजार में घुसकर चोर दानपात्र का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आमिर हुसैन ने बताया कि वह छोटूराम चौक स्थित पीर बाबा भूरे खां की मजार का महंत है। हर रोज की तरह शनिवार को सुबह 8 बजे सफाई करने मजार पर आया था। उसने देखा तो दानपात्र खुला हुआ था। दरगाह के पीछे की जाली काटकर चोर अंदर दाखिल हुए और दानपात्र से 20 हजार की नकदी ले गए। मामले की सूचना आर्य नगर थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें