फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डोभ डकैती कांड में पुलिस के रडार पर 20 स्थानीय संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहु अकबपुर थानाक्षेत्र के डोभ गांव में 25 जुलाई को हुई एक्सिस बैंक में पौने सात लाख रुपये की डकैती को पुलिस भूल गई है। आरोपियों का अभी तक पुलिस सुराग तक नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि उनके रडार पर 20 स्थानीय संदिग्ध है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन




दरअसल, 25 जुलाई को घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो थी कई दृष्टिकोण से जांच पड़ताल की थी। इन बदमाशों को दिल्ली, यूपी और राजस्थान के अलावा हरियाणा के दूसरे शहरों का मानकर उनकी तलाश शुरू की गई थी। अभी तक दूसरे राज्यों की खाक छानने के बाद पुलिस अधिकारी अब कैशियर की बताई बात पर जांच घुमा दी है। घटना के बाद कैशियर अक्षय ने बताया था कि बदमाश स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे। इसलिए अब पुलिस ने डोभ और आसपास के संदिग्ध युवकों की ओर जांच को घुमा दिया है। सीआईए-दो आजाद सिंह नैन ने बताया कि कई प्रदेशों में जांच पड़ताल की, लेकिन कोई लिंक नहीं मिल सका है। अब पुलिस ने स्थानीय बदमाशों की ओर जांच शुरू कर दी है। उनका दावा है कि इस मामले में 20 से अधिक संदिग्ध पुलिस के रडार पर है और उनके मोबाइल की लोकेशन एवं उनके कॉल डिटेल आदि खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें