फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 किमी के दायरे में 20 कॉलोनियों व तीन गांवों को मिलेगा पर्याप्त पानी

विज्ञापन
तृतीय जलघर। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। अमृत प्रोजेक्ट के तहत बनकर तैयार हुए शहर के तीसरे सबसे बड़े वाटर वर्क्स से पानी की सप्लाई चालू हो गई है। इससे बोहर गांव के पास कैनाल से लेकर जींद चौक तक के 11 किलोमीटर के दायरे में आनी वाली 20 कॉलोनियों व तीन गांवों की प्यास बुझने की उम्मीद जग गई है। दो दिन से उक्त क्षेत्र में 22 एमएलडी पानी प्रतिदिन के हिसाब से सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अमृत प्रोजेक्ट के तहत 2020 में बोहर गांव के नजदीक तीसरे वाटर वर्क्स का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसे 18 माह में पूरा किया जाना था, लेकिन प्रोजेक्ट 22 माह में पूरा हुआ है। दो सप्ताह पहले वाटर वर्क्स का ट्रायल शुरू हुआ, लेकिन लीकेज के चलते सप्लाई चालू नहीं हो सकी। अब दूसरे ट्रायल में वाटर वर्क्स कामयाब रहा। शुक्रवार सुबह से पुराने शहर व तीन गांवों में पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।
चार बूस्टर व तीन गांवों 22 एमएलडी पानी सप्लाई
तीसरे वाटर वर्क्स से शहर के सिटी पार्क, हैफेड चौक, माता दरवाजा व जींद बाईपास बूस्टर में 16 एमएलडी पानी सप्लाई किया जा रहा है। इससे विकास नगर, प्रेम नगर, चाणक्यपुरी, कबीर कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर, हैफेड चौक, सुुखपरा चौक, लाढ़ौत रोड, खोखराकोट, माता दरवाजा चौक, बाबरा मोहल्ला व जींद रोड के आसपास के एरिया के लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा बोहर, गढ़ी बोहर, फ्रेंड्स कॉलोनी व खेड़ी साध में 6 एमएलडी पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये प्रोजेक्ट चालू, ये 15 अक्तूबर तक होंगे पूरे
अमृत प्रोजेक्ट के तहत बलियाना गांव स्थित ढाई एमएलडी व सुनारिया खुर्द 0.9 एमएलडी क्षमता का वाटर वर्क्स चालू हो चुका है। जबकि कन्हेली स्थित 2.5 एमएलडी व सोनीपत स्टैंड स्थित वाटर वर्क्स नंबर एक का 22 एमएलडी का अतिरिक्त वाटर वर्क्स 15 अक्तूबर तक चालू होने का दावा किया गया है।
वर्जन-
शहर का तीसरा सबसे बड़ा वाटर वर्क्स बोहर गांव के पास बनकर तैयार हो गया है, जिसका सफलतापूवर्क दो दिन से ट्रायल चल रहा है। संबधित क्षेत्र में हर रोज 22 एमएलडी अतिरिक्त पानी सप्लाई किया जा रहा है। इससे पुराने शहर व तीन गांवों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें