रोहतक। जवाहर लाल नेहरू कैनाल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के हाथ पर ओम नम: शिवाय लिखा हुआ है। साथ ही त्रिशूल भी छपा है। आईएमटी थाना पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
पुलिस के मुताबिक आईजी ऑफिस के नजदीक नहर में लंबे समय से मृत पशुओं के आने का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को पुल के पास मृत पशुओं को बाहर निकाला जा रहा था। तभी एक युवक का शव भी अटका मिला। शव को बाहर निकाल कर जांच की गई। 10 से 12 दिन पुराना शव लग रहा है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद का कहना है कि मृतक की पहचान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। ब्यूरो