फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रदेश के सभी डिपो पर रोडवेज कर्मचारियों का 2 घंटे का प्रदर्शन 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रविवार को हरियाणा रोडवेज चालक संघ की बैठक डिपो परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व राज्य प्रधान कृष्ण कादयान व राज्य प्रधान संजीव कुमार ने की। बैठक का संचालन महासचिव देवेंद्र सिंह बिट्टू ने किया। यहां साझा मोर्चा ने 17 अगस्त को प्रदेशभर के सभी डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि 23 जून 2023 को परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति हुई थी। इसमें कई मांगों के लिए सरकार ने पत्र जारी कर दिया था, कई मांगों को लेकर सरकार अभी तक गंभीर नहीं है। इसमें मुख्य रूप से चालक, परिचालकों का वेतन श्रेणी बढ़ाना, चालकों को स्टैंड प्रभारी बनाने, वर्ष 2016 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, वर्ष 2002 वाले चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, छह वर्ष के बोनस का भुगतान करना शामिल है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 265 प्राइवेट रूट देकर सरकार ने धोखा किया है। सरकार को चाहिए कि इन जायज मांगों को मानकर नोटिफिकेशन जारी करे। क्योंकि सरकार की ओर से इन मांगों पर सहमति बनी हुई है। सरकार मानी हुई मांगों को लागू नहीं करती है तो साझा मोर्चा 17 अगस्त को प्रदेशभर के सभी डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर शमशेर फौजी, ओमप्रकाश, सुरेश प्रजापति, सत्यवान हांसी, देवेन्द्र सिंह, हर्ष डारा, डिपो प्रधान जोगिंद्र मलिक, सतीश, अजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें