फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मतदाताओं के लिए कारगर साबित हो रहा 1950 हेल्पलाइन नंबर,

Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं के लिए कारगर साबित हो रहा 1950 हेल्पलाइन नंबर, 149 शिकायतों का हुआ समाधान - वोटर हेल्पलाइन पर करें कॉल, समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला मुख्यालय पर चुनाव संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान इस हेल्पलाइन के जरिए किया जा रहा है। अब तक वोटर हेल्पलाइन 1950 पर 149 शिकायत आईं जिनका मौके पर ही समाधान किया गया है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वीप टीमें लगातार वोटरों को जागरूक कर रही है। मतदाताओं को प्रेरित करने और चुनाव आयोग के माध्यम से संचालित किए जा रहे विभिन्न एप की जानकारी भी आमजन को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी समय 24 घंटे नंबर पर कॉल करके समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2024 को जिस व्यक्ति की आयु 18 वर्ष हो चुकी है,ऐसे युवा आगामी 26 अप्रैल तक आनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना वोट बनवाकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोट के लिए पात्र व्यक्ति निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, वोटर हेल्पलाइन एप, सीएससी सेंटर और बीएलओ के माध्यम से वोट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें